
एल्विश यादव
Bigg Boss OTT 2 finale: चर्चित शो बिग बॉस अपने अंतिम हफ्ते की ओर बढ़ चुका है। इस शो को सोमवार यानी 14 अगस्त को अपना विनर मिल जाएगा। इस सीजन के 5 फाइनलिस्ट की रेस में हैं। अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे। लेकिन काटें की टक्कर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच देखने के लिए मिल रही है।
बताया जा रहा है कि इस शो का विजेता इन दोनों में से ही कोई एक होगा। दोनों के फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट को जीताने के लिए भर-भरकर वोट्स कर रहे हैं। दोनों ही यूट्यूबर हैं और दोनों में से ही कोई एक शख्स इस बड़े रियलिटी शो का विनर बनेगा।
एल्विश की एंट्री से पूरा माहौल बदल गया
Bigg Boss OTT 2 में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी लेकिन अब कई लोगों पर भारी पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एल्विश आर्मी हमेशा उनके पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। जैसे एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की तो उनके एंट्री से ही शो का पूरा का पूरा माहौल बदल गया।
अब हर कोई एल्विश की बात कर रहा है। इतना ही नहीं शो में आज तक कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं जीता है। अगर एल्विश इस सीजन के विनर बनते हैं, तो वह इतिहास ही रच देंगे। बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले इस बार सोमवार को होने वाला है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि एलविश यादव Bigg Boss OTT 2 के विनर बन सकते हैं, जिसके लिए लोगों ने कुछ वजहें भी बताई हैं।
'रहना है तो सिस्टम के नीचे ही रहना होगा'
एल्विश यादव को एक शब्द काफी पसंद है, वह System है। एल्विश के इस शब्द का खूब जलवा चल रहा है। अविनाश सचदेव के साथ लड़ाई में भी बार-बार उन्होंने यही शब्द कहा था। इसके बाद जब उनके पिता Bigg Boss के घर आए थे तो उन्होंने भी यही कहा था कि रहना है तो सिस्टम के नीचे ही रहना होगा।
सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है
इतना ही नहीं Bigg Boss OTT 2 के घर में एल्विश यादव ने दोस्ती की नईं मिसालें भी पेश की हैं। इनमें अभिषेक मल्हान के साथ जब भाईचारा दिखाया तो लोग अपना उन पर दिल हार बैठे। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर के यूट्यूब पर मिलियंस में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
हाल ही में एल्विश यादव के लिए एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, जिसमें 1 लाख लोग पहुंचे थे। Bigg Boss OTT 2 के घर में एलविश यादव का ही जलवा चल रहा है। उनकी सच्चाई और ईमानदारी बाकी कंटेस्टेंट को भी इंप्रेस कर रही है। ऐसे में जो भी लोग शो से बाहर आ रहे हैं, वह एल्विश यादव को ही बिग बॉस का विनर बता रहे हैं।
Published on:
13 Aug 2023 03:48 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
