
एल्विश यादव के साथ रोमांस करती नजर आई उर्वशी रौतेला
Hum Toh Deewane Teaser: बिग बॉस ओटीटी 2 (BB OTT 2) के अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के गाने 'जुदाईयां' ने फैंस के दिलों में प्यार को फिर जिंदा किया है। यूट्यूब पर एक दिन में उनके गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के बाद अब उनके खास दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने 'सिस्टम' को हिलाने की तैयारी कर ली है।
एल्विश यादव के साथ कुछ इस तरह नजर आएंगी उर्वशी (Elvisha Yadav and Urvashi Rautela)
एल्विश यादव पिछले काफी समय से अपने आने वाले गाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस गाने में उनके साथ उर्वशी रौतेला नजर रोमांस करती नजर आएंगी। उनके गाने 'हम तो दीवाने' की पहली झलक ऑडियंस के सामने आ चुकी है इस गाने ने पूरी तरह से फैंस में दीवाना बना दिया है।
उर्वशी रौतेला के साथ दिखा एल्विश यादव का रोमांस (Elvish Yadav New Song)
फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के 1 मिनट के वीडियो ने ही फैंस के क्रेजी बना दिया है। अब उनके फैंस उनके और उर्वशी रौतेला के रोमांटिक ट्रैक 'हम तो दीवाने' का पूरा वीडियो आउट होने का इंतजार करने का इंतजार कर रहे हैं।
एल्विश के गाने का टीजर देख क्रेजी हुए फैंस
एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला के रोमांटिक ट्रैक का टीजर रिलीज हुए एक घंटा ही हुआ है और इसे यूट्यूब पर इसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और फैंस कमेंट बॉक्स में यासिर की आवाज और एल्विश की एक्टिंग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Published on:
12 Sept 2023 01:55 pm

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
