7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Films Trending on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं ये 3 फिल्में, झटपट देख डालें ये मूवीज

Trending on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं हैं ये 3 फिल्में। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये बेहतरीन हिट।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Apr 18, 2024

Films Trending on OTT

Trending on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर आए दिन कोई-न-कोई फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बनाए रहती है। आज के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 3 फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम।

अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila)

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म की कहानी पंजाब के फेमस सिंगर अमर सिंह की असल जिंदगी पर बेस्ड है।

फाइटर (Fighter)

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'फाइटर' टॉप IAF एविएटर्स की एक टीम पर बेस्ड है। फिल्म में 2019 पुलवामा हमले और भारत-पाकिस्तान सीमा की झड़पों को दिखाया गया है। इस फिल्म में यह बताया गया है कि कैसे भारतीय वायुसेना के पायलटों ने समय आने पर आतंकवादियों को जवाब दिया। अगर आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं तो इसे ओटीटी पर जरूर देखें।

द वेडिंग गेस्ट (The Wedding Guest)

एक्ट्रेस राधिका आपटे और देव पटेल की फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 3 में ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी मिस्ट्री मैन 'जे' के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में 'जे' का किरदार देव पटेल निभा रहे हैं। क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर यह फिल्म आपके एंटरटेनमेंट में कमी नहीं होने देगी।