राम चरण की फिल्म गेम चेंजर ने अभी तक दुनिया भर में लगभग 180.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस मूवी को क्रिटिक्स ने मिक्स रिव्यू दिए थे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म में राम चरण ने राम नंदन का किरदार निभाया है, जो जिला मजिस्ट्रेट बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करता है। लेकिन समय का पासा ऐसे पलटता है कि वो स्टेट का सीएम बन जाता है।