scriptThe Family Man 3 फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! मनोज बाजपेयी ने शेयर किया बड़ा अपडेट | Patrika News
OTT

The Family Man 3 फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! मनोज बाजपेयी ने शेयर किया बड़ा अपडेट

‘द फैमिली मैन’ के मोस्ट अवेटेड तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। सीरीज के अगले सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। प्राइम वीडियो ने इसे लेकर नया अपडेट दिया है।

मुंबईMay 06, 2024 / 03:23 pm

Prateek Pandey

The Family Man 3

The Family Man 3

पहली बार 2019 में रिलीज हुई सीरीज द फैमिली मैन की अब तीसरे सीजन की शूटिंग हो चुकी है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने इसपर नया अपडेट शेयर किया है।

द फैमिली मैन की शूटिंग शुरू

एक्टर मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दर्शकों के लिए नई खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के अगले सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। प्राइम वीडियो ने कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दी है।

श्रीकांत तिवारी के रोल में दिखेंगे मनोज बाजपेयी

एक बार फिर मनोज बाजपेयी सबसे फेवरेट श्रीकांत तिवारी का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। श्रीकांत एक मिडिल क्लास का आदमी और विश्व स्तरीय जासूस हैं। श्रीकांत ना सिर्फ अपनी पत्नी से रिश्ते ठीक करते हुए नजर आने वाले हैं बल्कि अपने जीवन में बैलेंस बनाते हुए भी दिखाई देंगे। सीरीज में मनोज लीड रोल निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।
बता दें कि द फैमिली मैन पहली बार 2019 में रिलीज हुई थी। मेकर्स सीजन के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। तीसरे पार्ट में जिनमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी) और वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) शामिल हैं। इसमें नए किरदारों को भी शामिल किया जा सकता है।

Hindi News/ Entertainment / OTT News / The Family Man 3 फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! मनोज बाजपेयी ने शेयर किया बड़ा अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो