इंतजार खत्म! Heeramandi की रिलीज डेट आई सामने, नोट कर ले डिटेल्स
OTT Release: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अपकमिंग ओटीटी सीरीज (OTT Series) जल्द स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज 'हीरामंडी' (Heeramandi) की रिलीज डेट को रिवील कर दिया गया है।
संजय लीला भंसाली जल्द अपनी ओटीटी डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं। जब से इस पीरियड ड्रामा टेलीविजन सीरीज का पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया तब से ही इसके लिए फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं।
संजय लीला भंसाली की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। बता दें कि फिल्ममेकर्स ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि ये सीरीज 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।