
netflix
नेटफ्लिक्स (Netflix) भारत के प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। यही कारण है कि अब नई फिल्म और लेटेस्ट वेब सीरीज को इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि नेटफ्लिक्स की वीडियो, मूवी या किसी भी शोज को डाउनलोड किया जा सकता है। अगर जवाब नहीं है तो यह खबर आपके मतलब की है। हम आपको यहां नेटफ्लिक्स की वीडियो, मूवी या शोज को डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे।
डाउनलोड की प्रक्रिया की जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स अपने ऐप में वीडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन देता है। यूजर्स इस विकल्प का इस्तेमाल कर मूवी, शोज या किसी वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं और बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें Netflix की वीडियो :-
1. सबसे पहले अपने मोबाइल में नेटफ्लिक्स ऐप को अपडेट करें।
2. अपडेट करने के बाद उस फिल्म, शो या वीडियो को सर्च करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
3. अब आपको फिल्म, शो या वीडियो के नीचे डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
4. इसके बाद वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।
जरूरी जानकारी :- Netflix पर डाउनलोड हुई वीडियो कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाती हैं।
Netflix पर डाउनलोड वीडियो को ऐसे करें डिलीट :-
1. नेटफ्लिक्स ऐप ओपन करें।
2. ऐप के राइट कॉर्नर में जाकर Edit बटन पर क्लिक करें।
3. यहां से उस वीडियो का चयन करें, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
4. अब डिलीट ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद आपकी वीडियो डिलीट हो जाएगी।
Published on:
26 Jan 2022 04:20 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
