
India Ban Vidly OTT: भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के OTT प्लेटफॉर्म VIDLY TV पर बैन लगा दिया था।
आइए जानते हैं क्या थी वजह
आईटी नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक वेबसाइट, दो मोबाइल एप्लिकेशन और 4 सोशल मीडिया प्लेटफार्म और पाकिस्तान स्थित ओटीटी का एक स्मार्ट टीवी ऐप विडली टीवी को ब्लॉक करने का निर्देश जारी किया था।
पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म विडिली टीवी पर आने वाली वेब सीरिज 'सेवक: द कन्फेशंस' को अब बंद कर दिया गया था। वेब सीरीज में भारत के खिलाफ गलत जानकारियां फैलाई जा रही थीं।
इस वेब सीरीज के अब तक तीन एपिसोड ओटीटी पर रिलीज किए जा चुके थे। इस प्लेफॉर्म के जरिए भारत विरोधी कंटेंट परोसे जा रहे थे। पाकिस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार देश विरोधी चीजों को दिखाकर भारत के लोगों को बरगलाने की कोशिश की जा रही थी।
इसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस समेत ऑपरेशन ब्लू स्टार और समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के बारे में कई तरह के देश-विरोधी कंटेंट दिखाई जा रहे थे। इसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इसे भारत में बैन कर दिया है था।
भारत का गलत प्रचार करने की कोशिश
पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म विडिली टीवी पर 'सेवक: द कन्फेशंस' वेब सीरीज में भारत के खिलाफ कई गलत जानकारियां दी जा रही थी। 'सेवक: द कन्फेशंस' का पहला एपिसोड 26 नवंबर को रिलीज किया गया था। उस दिन 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की 14वीं बरसी थी।
मुद्दों को गलत तरीके से परोसा गया
'सेवक: द कन्फेशंस' वेब सीरीज में सेंसिटिव और नेशनल सब्जेक्ट पर देश विरोधी कहानियों को गलत तरीके से परोसा गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म एप विडिली पर अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, मालेगांव विस्फोट, ग्राहम स्टेंस नामक एक ईसाई मिशनरी की हत्या, समझौता एक्सप्रेस विस्फोट जैसे कई विवादित मुद्दों पर जोर देने की कोशिश की जा रही थी।
Updated on:
14 Jul 2023 08:25 am
Published on:
14 Jul 2023 12:16 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
