17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेटफ्लिक्स पर 65 दिनों से ‘जवान’ का जलवा बरकरार, शाहरुख खान ने फिर रचा इतिहास

Jawan Is The Most Watched Indian Film On Netflix: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पिछले दो महीनों से नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में शामिल है।

2 min read
Google source verification

image

Adarsh Shivam

Jan 05, 2024

jawan_has_been_in_the_list_of_top_10_films_globally_on_netflix_for_65_days_shahrukh_khan_again_create_a_record.jpg

'जवान' ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

Jawan Is The Most Watched Indian Film On Netflix: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने 2023 में भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 2 नवंबर 2023 को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई जहां 'जवान' ने एक बार फिर इतिहास रचा है।

नेटफ्लिक्स ने जारी किया था ये आंकड़ा
उस दौरान नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट ने एक आंकड़ा जारी किया था। इसमें बताया गया था, यह फिल्म पिछले दो सप्ताह से विश्व स्तर पर शीर्ष 10 फिल्मों (गैर-अंग्रेजी) की सूची में है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से दो हफ्तों में, फिल्म ने 3,700,000 बार देखा है और 10,600,000 घंटे तक देखा गया है। इस सूची में एकमात्र अन्य भारतीय फिल्म तमिल फिल्म इरुगापत्रु है जिसे 1,200,000 बार देखा गया और 3,000,000 घंटे तक देखा गया। लेकिन आपको बता दें ‘जवान’ का जलवा नेटफ्लिक्स पर 65 दिनों से बरकारर है।


नेटफ्लिक्स पर दो महीने से ‘जवान’ का जलवा है बरकरार
नेटफ्लिक्स की टॉप टेन वॉच लिस्ट में ‘जवान’ अभी भी पकड़ बनाए हुए है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ दसवें नंबर पर है। इसका मतलब तह होता है कि फिल्म को अभी भी खूब देखा जा रहा है। इस बीच कई फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लेकिन कोई अभी तक जवान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

यह भी पढ़ें: मेकर्स ने दीपिका पर लगाया 1450 करोड़ का दांव, क्या इन 4 फिल्मों से कर पाएंगी कलेक्शन

जानिए शाहरुख खान ने क्या कहा
कुछ हफ्ते पहले शाहरुख ने जवान के भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म' बनने पर खुशी व्यक्त की। उस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जवान नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। फिल्म को अपना अटूट प्यार और समर्थन देने के लिए फैंस का आभार व्यक्त करता हूं। नेटफ्लिक्स के दर्शकों से हमें जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, वह भारतीय सिनेमा की प्रतिभा की पुष्टि करती है। जवान सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह कहानी कहने, जुनून और हमारे सिनेमा की जीवंत भावना का उत्सव है।”