इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन की एंट्री होती है। वे अपनी प्रसिद्ध आवाज़ में कहते हैं, "जहां अक्ल है, वहां अकड़ है।" इस शानदार डायलॉग के साथ ही बैकग्राउंड में KBC का मशहूर गाना बजता है और अमिताभ बच्चन का KBC लुक सामने आता है।अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि शो का 17वां सीजन 11 अगस्त से लॉन्च होगा। ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। दर्शकों को एक बार फिर अमिताभ के साथ उनके पसंदीदा क्विज शो में भाग लेने का मौका मिलेगा।इस सीजन में दर्शकों को मनोरंजन, ज्ञान और चुनौतियों का नया तड़का मिलेगा, जो शो को और भी दिलचस्प बनाएगा। बता दें कि ये शो एक बार फिर साबित करेगा कि क्यों ये भारत का सबसे पसंदीदा क्विज शो है।