
Khauf Trailer Out
Khauf: सभी को आगे बढ़ने की चाह होती है। ठीक ऐसा ही सपना लिए एक जवान लड़की नए शहर में कदम रखती है। शुरुआत में उसे कमरा न मिलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जैसे-तैसे करके उसे एक हॉस्टल मिल ही जाता है। वह हॉस्टल के कमरा नंबर 333 में ठहरती है। लेकिन वह इस स्थान के इतिहास और छिपे हुए रहस्यों से अनजान है। जैसे-जैसे वह अपने अतीत के साये से बचने की कोशिश करती है, वह खुद को एक भयानक संघर्ष में फंसा हुआ पाती है, जहां उसके कमरे में और उसके बाहर अज्ञात शक्तियां उसका पीछा करती हैं। यह खतरनाक ताकतें अपनी पकड़ मजबूत करती हैं और मधु की वास्तविकता एक जागते हुए बुरे सपने में बदल जाती है।
इस खौफनाक (Khauf) कहानी के बारे में जानना और देखना चाहते हैं तो अब इंतजार समाप्त हुआ। जी हां ‘मधु’ की कहानी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
रजत कपूर, मोनिका पंवार, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला स्टारर अपकमिंग सीरीज 'खौफ' (Khauf Trailer Release) का धमाकेदार ट्रेलर आज (शुक्रवार) को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर ‘मधु’ की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। सस्पेंस-हॉरर सीरीज 'खौफ' 18 अप्रैल (Khauf OTT Release Date) को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
बता दें आठ एपिसोड वाली इस सीरीज (Khauf) साइकोलॉजिकल गहराई और रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य हैं।
लेखिका और निर्माता स्मिता सिंह ने कहा, "खौफ की कहानी में हमने हॉरर भावनाओं को डाला और ऐसी कहानी बनाई जो बेचैन करने वाली है। मधु की यात्रा सिर्फ बाहरी भयावहताओं से नहीं जुड़ी है बल्कि यह अंदर से भी जुड़ी है। यह उसके अपने डर और पिछले ट्रॉमा का सामना करने के बारे में भी है।"
Updated on:
11 Apr 2025 03:05 pm
Published on:
11 Apr 2025 02:03 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
