
'कोटा फैक्टरी सीजन 3' के साथ लौट रहे जीतू भैया
Kota Factory Season 3: ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर जीतू भैया लौट रहे हैं। जी हां, जल्द नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक्टर जीतेन्द्र कुमार (Jitendra Kumar) स्टार्रर सीरीज 'कोटा फैक्टरी' स्ट्रीम करने वाली है। इस सीरीज ने शुरूआत से ही अपने मजबूत कंटेंट के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया और पूरे देश में एक घरेलू नाम बन गया है। जिसके चलते फैंस इस सीरीज के नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब नेटफ्लिक्स ने सीरीज के नए सीजन के साथ फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
शो में एक्टर जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar), अहसास चन्ना (Ahsaas Channa), तिलोत्तमा शोम (Tillotama Shome) और मयूर मोरे (Mayur More) मुख्य भूमिका में हैं। फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से ही दर्शकों के बीच अपने पसंदीदा किरदार को देखने का एक्ससाइटमेंट स्काई हाई है। इस बार यह शो ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचेगा क्योंकि इसका प्रीमियर डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर किया जाएगा। इसके दिलचस्प किरदारों को दोबारा स्क्रीन पर देखने वाकई एक्साटिंग है। सोशल मीडिया पर भी शो के तीसरे सीजन को लेकर काफी हलचल है।
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर छाई रवि किशन की Maamla Legal Hai, कॉमेडी के साथ ओटीटी पर सीरीज मचा रही धमाल
OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें
ये सीरीज ऐसी है जिसके नए सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कोटा फैक्टरी के नए सीजन यानी की सीजन 3 के जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम करने की जानकारी दी गई। बता दें की नेटफ्लिक्स के ऑफिशल अकाउंट पर इस सीरीज का फर्स्ट लुक फैंस को दिखा दिया गया है। हालांकि इसकी रिलीज डेट अब तक फिक्स नही हुई है।
Published on:
02 Mar 2024 09:54 am

बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
