9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manisha Rani का Vicky Kaushal के साथ डांस हुआ वायरल, जबरदस्त मूव्स देखकर हिल जाएगा पूरा बिहार

Manisha Rani Video: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
manisha_rani_vicky_kaushal_viral_dance_video.jpg

विक्की कौशल की नई फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' आ रही है

Manisha Rani Vicky Kaushal Viral Dance Video: 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) से हर घर फेमस हुई मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मनीषा एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' गाने पर गजब के डांस मूव्स करते हुई दिखाई दे रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विक्की कौशल के साथ कैटरीना नहीं मनीषा आईं नजर (Vicky Kaushal wife Katrina Kaif)
'बिग बॉस ओटीटी 2' अपनी अदाओं और बिहारी एक्सेंट से लोगों का दिल जीतने वाली मनीषा रानी अब दुबारा सोशल मीडिया पर छा गई है। मनीषा ने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में दोनों विक्की के नए गाने 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विक्की जहां कूल लुक में दिखे रहे हैं तो वहीं मनीषा ऑरेंज ड्रेस में कहर ढा रही हैं। दोनों के इस क्यूट वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर फैंस हुए खुश जमकर कमेंट और लाइक्स
विक्की और मनीषा का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा - 'किसी की नजर न लगे..' दूसरे ने लिखा – मनीषा तुमने धमाल मचा दिया है..' बता दें कि मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप 5 तक पहुंची, लेकिन ट्रॉफी से चूक हई थीं।

इस फिल्म के गानें पर थिरके मनीषा और विक्की
विक्की कौशल बहुत जल्द फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' (The Great Indian Family) में नजर आने वाले हैं। ये 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' इसी फिल्म का पहला गाना है। जो अभी रिलीज हुआ है। गाने में विक्की काफी डेशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्की सिंगर भजन कुमार का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। जो 22 सितंबर को रिलीज होगी।