26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस से बाहर आते ही Manisha Rani ने खोली महेश भट्ट की पोल! ‘किस विवाद’ पर बोलीं…

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में महेश भट्ट का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मनीषा रानी को टच करते हुए उनके हाथों पर किस करते दिखे थे। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। अब इस पर मनीषा रानी ने अपनी बात रखी।

less than 1 minute read
Google source verification
manisha_rani_with_mahesh_bhatt.jpg

'बिग बॉस ओटीटी 2' की फाइनलिस्ट मनीषा रानी शो भले ही जीतने में कामयाब नहीं रहीं लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। अपने बिहारी लहजे और क्यूटनेस से मनीषा ने एंटरटेन भी खूब किया। घर के अंदर अभिषेक मल्हान के साथ उनकी दोस्ती खास रही। वहीं एल्विश यादव पर उनका दिल आ गया। मनीषा की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर छा गई थीं जब महेश भट्ट घर के अंदर गए थे। मनीषा को महेश भट्ट के गले लगाने पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और कहा गया कि वह 'अनकम्फर्टेबल' हो गईं। अब इस पर मनीषा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महेश भट्ट के टच करने पर बोलीं मनीषा
'बिग बॉस ओटीटी 2' के उस एपिसोड में महेश भट्ट ने मनीषा को टच किया और उनके हाथ पर किस किया। सोशल मीडिया यूजर्स को यह पसंद नहीं आया। अब मनीषा ने कहा कि महेश भट्ट बहुत बड़े डायरेक्टर हैं और उनसे मिलना उनका सपना था। उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। न्यूज 18 से बात करते हुए मनीषा ने कहा, 'मैं बिल्कुल भी असहज नहीं थी। अगर लोग सोच रहे हैं कि उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ तो वह बहुत गलत हैं।'

'प्यार जताने का तरीका'
मनीषा ने आगे कहा, 'वह मेरे अंकल, मेरे पिता जैसे हैं। कई बार उम्रदराज लोग युवाओं के प्रति अपने प्यार का इजहार एक खास तरीके से करते हैं, कभी-कभी वह छूकर करते हैं। जब उन्होंने हमें चुप रहने के लिए कहा, तो मैं थोड़ा डर गई क्योंकि मैं ऐसा इंसान हूं जो चुप नहीं रह सकती। महेश भट्ट बहुत बड़े डायरेक्टर हैं। उनसे मिलना मेरा सपना था। उनका इरादा बहुत अच्छा था।'