कब रिलीज होगी मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3), इसका जवाब भी उन्होंने दिया। रितेश ने कहा कि इसका ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। इसके पोस्टप्रोडक्शन पर थोड़ा सा काम होना बाकी है। मेकर्स मिर्जापुर-3 को जून या फिर मिड जुलाई में रिलीज करेंगे। मिर्जापुर सीजन 3 को गुरमीत सिंह और आनंद अय्यैर ने डायरेक्ट किया है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।