6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Munjya OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, ओटीटी पर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ इस दिन होगी रिलीज

Munjya OTT Release Date: शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी रिलीज को तैयार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 24 Jun 2024, 1:34 PM IST

munjya ott release date

OTT पर रिलीज होने को तैयार है 'मुंज्या'

Munjya OTT Release: हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' ने थिएटर में खूब धमाल मचाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 जून, 2024 को रिलीज हुई थी, जिसमें शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला है। इसने ऑडियंस को डराने के साथ-साथ खूब हंसाया भी। इस बीच 'मुंज्या' के ओटीटी रिलीज को लेकर भी खबर सामने आई है। 'मुंज्या' के OTT रिलीज के बाद ऑडियंस घर पर बैठकर एंटरटेन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Web Series: ओटीटी पर जरूर देखें ये 5 साइकोलॉजिकल फिल्में, घूम जाएगा दिमाग

'मुंज्या' इस दिन OTT पर होगी रिलीज (Munjya OTT Release Date)

'मुंज्या' फिल्म के OTT रिलीज को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसके ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। यह फिल्म अगस्त, 2024 में ओटीटी पर प्रीमियर कर दी जाएगी। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे। हालांकि, अभी इसकी सही रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।