6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OTT Web Series: ओटीटी पर इस वीकेंड देखें ये 5 साइकोलॉजिकल फिल्में, घूम जाएगा दिमाग

OTT Web Series: अगर आप इस वीकेंड पर ओटीटी पर देखने के लिए फिल्में और वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत कुछ स्पेशल है। आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 22 Jun 2024, 3:34 PM IST

ott web series

OTT पर मौजूद 5 साइकोलॉजिकल फिल्में

OTT Web Series: वीकेंड अच्छे से बिताने के लिए बहुत से लोग इस दौरान मूवीज और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर आराम से बैठकर मूवीज देखने का मजा लेने चाहते हैं तो इसके लिए सही मूवी की तलाश करना जरूरी है। ऐसे में अगर आपको साइकोलॉजिकल बेस्ड फिल्में देखना पसंद है तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही 5 मूवीज बताते हैं। इन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आराम से देख सकते हैं। इनकी कहानियां ऐसी है कि आपका दिमाग भी घूम जाएगा।

वजीर (Wazir)

फिल्म वजीर में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार हैं। इसमें एक साजिश का पर्दाफाश करने के लिए एक पुलिस अधिकारी और एक लकवाग्रस्त शतरंज खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते हैं। इसमें पुलिस की बेटी को आतंकवादी मार देते हैं, जिसके बाद वह बदला लेने की कसम खाता है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर इन 5 मूवी-सीरीज की चोरी-डकैती देख हिल जाएगा दिमाग

टेबल नंबर 21 (Table No. 21)

इस फिल्म में एक कपल आकर्षक पुरस्कार जीतने के लिए एक गेम शो में हिस्सा लेते हैं, लेकिन ये गेम बाद में खतरनाक हो जाता है। इसके बाद जिंदा रहने के लिए भी कपल को संघर्ष करना पड़ता है। आप इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देखकर एंटरटेन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा से शादी के बाद Zaheer Iqbal ‘घर जमाई’ बनकर रहेंगे? हुआ खुलासा

राघव रमन 2.0 (Raman Raghav 2.0)

राघव रमन 2.0 एक परेशान पुलिस अधिकारी और एक सीरियल किलर की कहानी है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विक्की कौशल, शोभिता धुलिपाला जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है, इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने दी गुड न्यूज, कहा- मैं अब और इंतजार नहीं…

अंधाधुन (AndhaDhun)

आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी आकाश नामक पियानो प्लेयर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होने का नाटक करता है। वह ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसने एक एक्टर का मर्डर होते हुए देख लिया था, जिसके बाद वह कई समस्याओं में उलझ जाता है। यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वड़ा पाव गर्ल की बिग बॉस के घर में एंट्री से भड़की सीजन 13 की ये कंटेस्टेंट

एनएच 10 (NH 10)

अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म एनएच 10 की कहानी मीरा और अर्जुन की है। दोनों रोड ट्रिप पर निकलते हैं, लेकिन इस दौरान वह एक खूंखार डाकू के हाथों एक मर्डर होते देख लेते हैं। इसके बाद घूमने निकले कपल की जिंदगी बदल जाती है। यह फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।