देवोलीना भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'जो लोग मुझसे पूछ रहे कि बिग बॉस में जाने के लिए क्या करना पड़ता है? कहां ऑडिशन देना पड़ता है? जवाब: वैसे हमारे टाइम ऐसा नहीं था। वक्त बदल गया है, जज्बात बदल गए हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल की कंडिशन को देखकर मैं कंफर्म हूं रास्ते पर लगातार एक महीने चिल्लाइए. झगड़ा कीजिए, 1-2 थप्पड़ जड़ देंगे तो पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा, जिससे आपकी पब्लिसिटी में चार चांद लग जाएगा। उसके बाद खुद को वायरल कीजिएगा। आजकल बहुत सारे माध्यम उपलब्ध हैं। व्लॉगर्स को बुला लीजिएगा आपका वीडियो बनाने के लिए और ड्रामा जरूरी है। ये सब होने के बाद जब आपको कोई गाली देने गले फिर समझ जाना आपका बिग बॉस में सेलेक्शन हो गया।'
यह भी पढ़ें: वड़ा पाव गर्ल ने इस शख्स की ली जगह, अब रो–रोकर मांग रहा इंसाफ