7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonakshi- Zaheer Wedding: शादी के बाद ‘घर जमाई’ बनकर रहेंगे जहीर इकबाल? हुआ खुलासा

Sonakshi- Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के एक दिन पहले जहीर के घर जमाई बनने से जुड़ी खबर सामने आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 22 Jun 2024, 12:11 PM IST

Sonakshi- Zaheer Wedding

सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शादी

Sonakshi- Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की हल्दी और मेहंदी फंक्शन की फोटोज भी वायरल हो रही है। सोनाक्षी का घर 'रामायणा' की भी सजावट हो गई है। इन सबके बीच सोनाक्षी सिन्हा के पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि वह दामाद के रूप में दूसरा बेटा चाहते हैं और शादी के बाद वो सोनाक्षी के पति को अपने साथ ही रखेंगे।

क्या घर जमाई बनकर रहेंगे जहीर इकबाल?

शत्रुघ्न सिन्हा का यह वीडियो 2011 का है, जब उन्होंने सिमी गरेवाल को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान शत्रुघ्न से सवाल किया गया था कि वह कैसा दामाद चाहते हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "एक दिन सोनाक्षी शादी करके ससुराल चली जाएगी। हां, अगर मौका मिला तो हम दामाद नहीं, बल्कि एक बेटा लाएंगे, जो हमारे साथ ही रहेगा।" इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि सोनाक्षी, हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके साथ हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा इस इंटरव्यू में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी मौजूद थी। उन्होंने बेटी सोनाक्षी की शादी पर कहा था कि वह हमेशा यही कहती हैं कि सोनाक्षी का पति ऐसा हो, जो उसे सबसे ज्यादा प्यार करें। सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा का यह बयान दोबारा से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स ऐसे कयास लगा रहे हैं कि जहीर इकबाल शादी के बाद घर जमाई बनकर 'रामायणा' घर में ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने दी गुड न्यूज, कहा- मैं अब और इंतजार नहीं…

आज होगी सोनाक्षी- जहीर की सगाई

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 22 जून को कपल सगाई करने वाले हैं। इसके बाद कल यानी 23 जून को दोनों पहले रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, फिर शाम को मुंबई के दादर में बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी।