
मर्डर मुबारक ओटीटी रिलीज
Murder Mubarak OTT Release: मर्डर मुबारक एक कॉमेडी क्राइम इन्वेस्टिगेटिव फिल्म है जो अनुजा चौहान की नोवेल 'क्लब यू टू डेथ' (Club You To Death) पर बेस्ड है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), सारा अली खान (Sara Ali Khan), विजय वर्मा (Vijay Varma), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), संजय कपूर (Sanjay Kapoor), टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra), सुहैल नैय्यर (Suhail Nayyar) और तारा अलीशा बेरी (Tara Alisha Berry) शामिल हैं।
यह फिल्म एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। सारा का किरदार एक आरोपी का है जबकि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)एक नासमझ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं। फिल्म में विजय वर्मा (Vijay Varma) और सारा (Sara Ali Khan) के किरदारों के बीच कुछ रोमांटिक केमिस्ट्री भी दिखाई गई है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज कर दिया गया है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आज का दिन OTT के लिए है खास, रिलीज हो रहीं ये धांसू फिल्म-सीरीज, जानें कहां मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज
OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें
इस फिल्म में एक से बढ़कर एक पॉपुलर बॉलीवुड स्टार है। यहां तक की फिल्म से करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी की है। साथ ही मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में बेहतरीन म्यूजिक भी है। फिल्म के ट्रेलर को ही देख कर पता चलता है की इसकी स्टोरी कितनी यूनिक है। यह ही नहीं फिल्म में सारा खान का बेबाक अंदाज भी फिल्म को खास बनाता है।
Published on:
15 Mar 2024 01:48 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
