9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओटीटी पर ट्रेंड कर रहीं ये शानदार फिल्में, नहीं होने देंगी बोर, फुल एंटरटेनमेंट के लिए देखें लिस्ट

Trending Movies On OTT Platform: आजकल लोग घर पर बैठ कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखना काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस समय ट्रेंड कर रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Feb 05, 2024

trending_films_on_netflix_.jpg

Trending Movies On OTT Platform: इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट का बड़ा साधन बना हुआ है। इस पर घर बैठ कर आप आराम से फिल्में देख सकते हैं। लेकिन सवाल ये होता है की आखिर कौन सी फिल्में देखि जाएं जो की करेंगी एंटरटेन। इसलिए हम लेकर आ गए हैं आपके लिए ऐसी फिल्में जो की नेटफ्लिक्स पर इस समय ट्रेंड कर रही हैं। साथ ही इनमें से कई फिल्में ऐसी भी हैं जो की हाल ही में रिलीज हुई हैं।

एनिमल
इस समय नेटफ्लिक्स पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ट्रेंडिंग में है। ये फिल्म 26 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है, लोग इसे काफी ज्यादा वॉच कर रहे हैं।

सालार
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म सालार भी है। बता दें की ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। जिसके बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ये लोगों को काफी पसंद आ रही है।

जवान
शाहरुख खान की फिल्म जवान को सिनेमाघरों में पहले ही खूब प्यार मिला है। लेकिन ओटीटी पर भी इसे खूब देखा जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

खो गए हम कहां
फिल्म खो गए हम कहां नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को रिलीज हुई थी जो अब तक ट्रेंड कर रही है। इस यूथ ओरिएंटेड फिल्म में सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव हैं और डिजिटल रिलीज के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म के म्यूजिक ने भी सबके दिल में अपनी जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कर के पति शोएब की बिगड़ी हालत, सांस लेना हुआ मुश्किल, ऐसा हुआ हाल