24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Netflix पर रिलीज होते ही इस सीरीज को 24 घंटे में किया बैन, दिखाया गया देश का गलत…

New Web Series Relesed on Netflix: नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज को गलत नक्शा दिखाने के मामले में बैन कर दिया गया है। मामला वियतनाम का है। दक्षिण चीन सागर में वियतनाम और चीन के बीच कुछ द्वीपों को लेकर विवाद है।

2 min read
Google source verification

image

Adarsh Shivam

Jul 11, 2023

New Web Series Relesed on Netflix:

‘फ्लाइट टू यू’

New Web Series Relesed on Netflix: नेटफ्लिक्स पर सीरीज ‘फ्लाइट टू यू’ को हाल में रिलीज किया गया है। जिसे 24 घंटे के बाद बैन कर दिया गया। क्योंकि इसमें इस देश का नक्शा गलत दिखाया गया है। कहते हैं किसी भी देश का नक्शा गलत दिखाया जाया, गलत बात है। नक्शा देश की संप्रभुता की पहचान होता है। इस सीरीज को वियतनाम में प्रतिबंधित किया गया है।

सीरीज में इसके कुछ द्वीप चीन का हिस्सा दिखाए गए हैं। नतीजा यह कि वियतनाम सरकार ने तत्काल इस पर नेटफ्लिक्स से विरोध जताया और इस फिल्म को अपने यहां बैन कर दिया। वियतनाम सरकार की सख्ती के बाद नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म से चीनी रोमांटिक ड्रामा ‘फ्लाइट टू यू’ को वापस लेने को मजबूर हो गया।

संप्रभुता कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में शो को बैन किया
जैसे ही यह ड्रामा वियतनाम में स्ट्रीम हुआ, तो वहां इसका विरोध शुरू हो गया। वियतनामी सरकार ने विवादित मानचित्र के संप्रभुता कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में शो को बैन कर दिया। शो के नक्शे में वियतनाम के दक्षिण चीन सागर में स्थित द्वीपों को चीनी क्षेत्र के रूप में चित्रित किया गया था।

वियतनाम के संस्कृति मंत्रालय के सिनेमा विभाग ने जब शो बैन किया तो नेटफ्लिक्स ने मानचित्र को धुंधला कर दिया और अनुरोध किया कि शो जारी रहने दें। लेकिन बात नहीं बनी। सीरीज के नौ एपिसोड में इससे जुड़े दृश्यों में यह बात थी तब वियतनाम ने शो को बैन कर दिया और 24 घंटे के भीतर वियतनाम के नेटफ्लिक्स से इसे हटाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: मामा गोविंदा से कृष्णा अभिषेक की दुश्मनी हो गई खत्म! सोशल मीडिया पर बताया अनसुना किस्सा

हफ्ते में दूसरी बार प्रतिबंधित किया
यह एक सप्ताह के भीतर दूसरा मामला है, जब वियतनाम ने विदेशी कंटेंट को प्रतिबंधित किया है। इससे पहले, वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर के नक्शे को लेकर ही फिल्म ‘बार्बी’ पर बैन लगाया था। ऐसे ही मामले में वियतनाम ने पिछले साल अमेरिकी फिल्म अनचार्टड को भी बैन कर दिया था।