2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Orry का सलमान के सामने बड़ा खुलासा, कैसे करते हैं कमाई, एक पोस्ट के 30 लाख करते हैं चार्ज

Orry Video Viral: सलमान खान के शो बिग बॉस में ओरी ने खुद को लेकर बड़ा राज खोला है जिसे सुनकर सलमान खान भी हैरान हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
orry_with_salman_khan_in_big_boss_17.jpg

ओरी का सलमान खान के सामने कमाई को लेकर बड़ा खुलासा

Orry in Bigg Boss 17: ओरी (Orry) के नाम से मशहूर ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) एक इंटरनेट सेंसेशन हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो बॉलीवुड में हर किसी को जानते हैं और कपूर सिस्टर्स और अंबानी के साथ हर फेमस सेलिब्रिटी के दोस्त हैं। एक सोशलाइट होने के अलावा, ओरी का फैशन सेंस भी देखने लायक होता है। हाल ही वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने सलमान खान के सामने अपनी कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

ओरी ने किया कमाई को लेकर बड़ा खुलासा (Orry Income revealed Salman Khan Show)
ओरहान अवात्रामणि की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, इसमें वह सलमान खान (Salman Khan) से बात करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में ओरी को यह कहते हुए सुना गया कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे नहीं मिलते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें उनके साथ पार्टी की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए 20-30 लाख रुपए मिलते हैं। लोग मुझसे बोलते हैं आओ मेरी शादी में.. मेरे साथ ऐसा पोज करो, मेरी बीवी के साथ पोज दो, मेरे बच्चे की फोटो लगाओ। उसके लिए मुझे 20-30 लाख मिलते हैं।"

ओरी रखते हैं 5 मैनेजर
शो के दौरान सलमान खान ने ओरी के बारे में पूछा कि वह जीवन-यापन के लिए क्या करते हैं। इस पर ओरी ने साझा किया कि हर कोई उनसे एक ही सवाल पूछता है। उन्होंने कहा कि वह सूरज के साथ उठते हैं और चंद्रमा के साथ बिस्तर पर जाते हैं, जिससे होस्ट जोर से हंसने लगे। वहीं, ओरी ने बताया कि उनके काम को मैनेज करने के लिए 5 मैनेजर हैं।

Story Loader