
ये हैं OTT टॉप 5 रोमांटिक मूवीज।
शिद्दत (2021)
रोमांटिक फिल्मों की बात करें तो साल 2021 की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी कौशल, राधिका मदन, मोहित रैना और डायना पेंटी हैं। फिल्म की पूरी कहानी दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। वो दो किरदार है जग्गू (सनी कौशल) और कार्तिक (राधिका मदान) हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को पाने के लिए कितनी शिद्दत से कोशिश करता है। हालांकि मूवी का अंत काफी इमोशनल है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
कबीर सिंह(2019)
कबीर सिंह उन रोमांटिक फिल्मों में से एक है जो दर्शकों को काफी पसंद आई। यह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। मूवी में मुख्य किरदार शाहिद कपूर (कबीर) और कियारा आडवाणी (प्रीती) ने निभाई है। इस मूवी ने यंग जनरेशन को काफी अट्रैक्ट किया था। फिल्म में कबीर और प्रीति को एक दूसरे से शादी करने के लिए किए गए संघर्ष और प्यार की कहानी दिखाई गई है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं।
सनम तेरी कसम (2016)
सनम तेरी कसम का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। फिल्म की कहानी एक सीधी-साधी लड़की ‘सरू’ और एक बिगड़े हुए लड़के ‘इंदर’ के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में आपको अंत तक बांधकर रखेगी। मूवी का क्लामेक्स काफी मार्मिक है। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
राब्ता (2017)
राब्ता रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन ने निभाई है। फिल्म दो प्रेमियों के जीवन पर आधारित है। मूवी में आपको भरपूर रोमांस मिलेगा। फिल्म की कहानी पूर्व जन्म से जुड़ी है।
ऐ दिल है मुश्किल (2016)
फिल्म में रणबीर सिंह के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा हैं। यह मूवी लव और हार्ट ब्रेक पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। दर्शकों को यह मूवी काफी पसंद आई थी। एक तरफा प्यार की दास्तां सुनाती यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
Published on:
27 Jan 2024 08:44 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
