
‘पंचायत 3’ जल्दी ही OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी
Panchayat 3 OTT Release: पंचायत सीरीज की कहानी में दिखाया गया था कि लोगों के लाइफ में दिक्कतें आती हैं लेकिन उनसे वो पीछे नहीं हटते हैं। डटकर मुश्किलों का सामना करते हैं। पंचायत सीजन 2 में भी इसी कहानी को आगे बढ़ाया गया था। अब ‘पंचायत 3’ का OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने का ऐलान कर दिया गया है। फैंस इस सीजन की कहानी का कयास लग रहे हैं।
दोनों सीजन देखने के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। जैसे विधायक जी की नाराजगी का अभिषेक सचिव जी पर क्या असर पड़ सकता है? क्या सीजन 3 में सचिव जी और रिंकू की शादी देखने को मिलेगी? इस सीजन में कुछ नए लोगों की एंट्री हो सकती है जैसे सवाल सोशल मीडिया पर तैरते हुए नजर आ रहे हैं। पंचायत 3 वेब सीरीज का पहला लुक सामने आ गया है। इस फोटो में सचिव जी मोटरसाइकिल से कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सचिव जी फुरेला गांव छोड़कर शहर जा रहे हैं या फिर कहीं और जा रहे हैं।
‘पंचायत 1’ की कहानी
‘पंचायत 1’ कहानी एक शहर के लड़के अभिषेक त्रिपाठी की है। जो इंजिनियर होता है और उसकी जॉब एक ग्राम पंचायत में सचिव के तौर लग जाती है। अभिषेक त्रिपाठी इस नौकरी से ज्यादा खुश नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि वह गलत जगह पर आ गए हैं। लेकिन अभिषेक अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए फुलेरा गांव में महज 20 हजार की नौकरी करने को तैयार रहते हैं। फुलेरा गांव में सचिव के तौर पर काम करने के दौरान गांव की समस्याओं से लड़ते हैं। इस वेब सीरीज में आपको इमोशनल, सोशल मैसेज, गुस्सा, फ्रस्ट्रेशन, कॉमेडी सब कुछ एक साथ देखने मिलता है।
‘पंचायत 2’ कहानी
‘पंचायत 2’ में आगे की कहानी को दिखाया गया है। पंचायत 2 में अभिषेक त्रिपाठी को गांव की सौंधी मिट्टी अब अच्छी लगने लगी थी। सचिव को अब पहले से कम गुस्सा आने लगा था। हर बात का जवाब मुस्कुरा देने लगते हैं। इसके बावजूद सचिव फुरेला गांव को छोड़कर शहर वापस जाना चाहते थे। एमबीए का एग्जाम पूरा होते ही पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी ने गांव से बाहर जाने का मन बना लिया था। सचिव जी और प्रधान जी की बेटी रिंकी की भी केमिस्ट्री देखने को मिलती है।
पंचायत सीजन 3 कब रिलीज होगी
पंचायत सीजन 3 की सारी शूटिंग बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है। ‘पंचायत 3’ में अभिषेक की यात्रा और भी गहरा मोड़ लेती हुई नजर आने वाली है। अब सचिव को नई चुनौतियों और अवसरों का सामना करना पड़ेगे।
जो लोग पंचायत के पहले दोनों सीजन देख चुके हैं, उन्हें अब सीजन 3 का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है।
पंचायत सीजन 3 15 जनवरी को रिलीज होना था लेकिन किसी वजह से इस दिन नहीं रिलीज हुई थी।
पंचायत के मेकर्स ने अभी तक ऑफिसियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत जल्द ही सीजन 3 को जारी किया जा सकता है।
Published on:
20 Jan 2024 11:11 am
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
