
Aasif Khan (Image Source: Actor's Instagram)
Panchayat Fame Aasif Khan Heart Attack: अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सीरीज में दामाद जी बने आसिफ खान की हार्ट अटैक के बाद हेल्थ अपडेट आया है। आसिफ खान को मंगलवार 15 जुलाई को हार्ट अटैक आया था। इसकी जानकारी उनके करीबी ने दी थी। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया था अब लगभग 36 घंटे बाद उनकी हेल्थ अपडेट आ गया है।
आसिफ खान ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर बताया कि अब उनकी तबीयत बेहतर है और उन्होंने ज़िदगी को हल्के में न लेने की सलाह दी। आसिफ ने हॉस्पिटल के कमरे से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “पिछले 36 घंटे से ये सब देखकर एक बात समझ आई, जिंदगी बहुत छोटी है, इसे कभी भी हल्के में मत लेना। एक पल में सबकुछ बदल सकता है। जो कुछ भी है, उसके लिए शुक्रगुजार रहो। उन लोगों को याद रखो जो तुम्हारे लिए सबसे अहम हैं और हमेशा उन्हें संभाल कर रखो। ज़िंदगी एक तोहफा है और हम सभी भाग्यशाली हैं।”
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आसिफ खान को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन इस बारे में आसिफ ने खुद अब तक कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं उन्होंने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी हेल्थ को लेकर एक अपडेट भी दिया और सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
आसिफ ने लिखा, “पिछले कुछ घंटों से मैं काफी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा था, जिसके कारण हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन अब मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद। आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं जल्दी ही वापस लौटूंगा। तब तक मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।” साथ में उन्होंने दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए।
Updated on:
16 Jul 2025, 12:41 PM IST
Published on:
16 Jul 2025, 12:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.