
Allu Arjun Movie Pushpa 2 Digital Rights
Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 का लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं। मूवी इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होने वाली है। हाल ही में मूवी का टीजर भी रिलीज किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की इस मूवी के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ रुपए के बेस प्राइज में खरीदा है। इसे 300 करोड़ रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह डील सभी भाषाओं के लिए एक रिकॉर्ड डील है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डील बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आधार पर बदली भी जा सकती है।
'पुष्पा: द रूल' से पहले डिजिटल राइट्स की सबसे धांसू रिकॉर्ड एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' का था। इसके डिजिटल राइट्स 170 करोड़ रुपये में डिज्नी हॉटस्टार ने खरीदे थे। RRR के बाद पुष्पा ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है।
Updated on:
18 Apr 2024 05:19 pm
Published on:
18 Apr 2024 05:11 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
