31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ranveer Allahbadia ने शेयर किया पोस्ट कहा- मुझे मिल रही है जान से मारने की धमकी, मां के क्लीनिक तक पहुंचे लोग

Ranveer Allahbadia Controversy News: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि कई लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 16 Feb 2025, 4:55 PM IST

Ranveer Allahbadia Controversy News

Ranveer Allahbadia Controversy News

Ranveer Allahbadia Controversy News: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर से चर्चा में हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता पर की गई टिप्पणी के बाद उन पर विवाद गहराता जा रहा है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि कुछ लोग उनकी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में अब रणवीर ने खुलासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

रणवीर इलाहाबादिया ने फिर मांगी माफी

रणवीर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''मेरी टीम और मैं पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।'' उन्होंने दोबारा अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए ये भी कहा, ''माता-पिता पर की गई मेरी टिप्पणी गलत थी। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं अपनी गलती सुधारूं।'' रणवीर ने भरोसा जताया कि वह न्यायिक प्रक्रिया का पालन करेंगे और सभी जांच एजेंसियों के सामने उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें: रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बीच Kapil Sharma का वीडियो वायरल, मजाक पर मचा बवाल

रणवीर इलाहाबादिया को मिल रही है जान से मारने की धमकी?

रणवीर ने आगे बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और अब उनके परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। कुछ लोग उनकी मां के क्लीनिक में मरीज बनकर पहुंचे, जिससे उन्हें और भी ज्यादा डर लगने लगा। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस विवाद से भागने वाले नहीं हैं। रणवीर ने भरोसा जताया कि भारतीय पुलिस और न्यायिक प्रणाली उन्हें न्याय दिलाएगी।

यह भी पढ़ें: Chhaava Advance Booking: अडवांस बुकिंग में छाई ‘छावा’, विक्की कौशल का लुक देख कैसा था वाइफ कैटरीना का रिएक्शन

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दे, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर इलाहाबादिया ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर #BoycottBeerBiceps जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे और कई जगह एफआईआर भी दर्ज हो गई।

इस मामले में शो होस्ट समय रैना ने भी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना था और उन्होंने अब तक शो के सभी वीडियोज डिलीट कर दिए हैं।