
इंद्रेश मलिक को अपने परिवार से सुनने पड़े थे ताने
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की सीरीज ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) में ‘उस्ताद जी’ के किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ‘उस्ताद जी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर इंद्रेश मलिक (Indresh Malik) ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल डेज के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में एक्टर को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस मुश्किल दौर में मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया था।
इंडस्ट्री में आने के बारे में बात करते हुए इंद्रेश मलिक ने कहा कि, 'मेरे परिवार में सभी लोग बहुत पढ़े-लिखे हैं। उन्हें नहीं लगता था कि मैं इंडस्ट्री में कुछ भी कर पाऊंगा। उन्हें लगता था कि मैं अभिनय के लिए नहीं बना हूं। उनको लगता था इतना सा तो तू है, ना कोई मॉडल है, ना कोई बॉडी है, ये क्या करेगा वहां जाकर, धक्के खाएगा और मुझे बिजनेस में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी। मेरी बहुत छोटी हाइट थी, हाइट के हिसाब से मैं बहुत अच्छा नहीं दिखता था। 15 साल पहले इंडस्ट्री में चीजें बहुत अलग थीं।'
एक्टर ने अपने सफलता का पूरा श्रेय अपनी वाइफ को दिया। इंद्रेश ने कहा कि मेरी पत्नी ने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया है। हम दोनों ने मिलकर डिसाइड किया था कि मैं इंडस्ट्री में किस्मत आजमाउंगा और वो बिजनेस संभालेंगी। मेरी बीवी ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है।
Updated on:
21 May 2024 03:47 pm
Published on:
21 May 2024 03:46 pm
