
सितंबर में देखने लायक ये फिल्में और वेब सीरीज
Upcoming Movies And Web Series on OTT: शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्यार, खुशी, एक्शन, ड्रामा, इमोशन, यह सब होगा। शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, ऋषि डोगरा, प्रियामणि और दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में हैं। वहीं ओटीटी प्लेटफार्मों पर भी बहुत सारी दिलचस्प फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सर्वश्रेष्ठ भारतीय वेब शो में से एक, स्कैम 1992 - स्कैम 2003: द टेल्गी स्टोरी की अगली कड़ी में देश के सबसे बड़े स्टाम्प पेपर घोटाले का खुलासा किया जाएगा। यदि हंसल मेहता का यह शो आपको अबोर कर देगा, तो सुजॉय घोष की जाने जान और के के मेनन की बंबई मेरी जान आपको बहुत पसंद आएगी।
Scam 2003 – The Telgi Story: स्कैम 2003 - द टेल्गी स्टोरी में अभिनेता गगन रियार मुख्य भूमिका में हैं। यह शो अब्दुल करीम तेलगी की कहानी बताता है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह 30,000 करोड़ रुपये के स्टांप पेपर घोटाले के पीछे था। शो का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। इसे पत्रकार संजय सिंह के लिखित हिंदी पुस्तक रिपोर्टर की डायरी से लिया गया है, जिन्होंने उस समय इस घोटाले को उजागर किया था। इसे आप SonyLIV पर देख सकते हैं।
The Freelancer: ए वेडनसडे और स्पेशल ऑप्स फेम नीरज पांडे के निर्देशित में बनी द फ्रीलांसर अविनाश कामथ (मोहित रैना) की कहानी है, जो सीरिया में बंदी बनाई जा रही एक युवा लड़की आलिया खान (कश्मीरा परदेशी) को बचाने जाता है। अनुपम खेर ने अविनाश के गुरु डॉ. खान की भूमिका निभाई है। यह शो शिरीष थोराट की किताब ए टिकट टू सीरिया पर आधारित है। इसे आप Disney Plus Hotstar पर देख सकते हैं।
Love Again: प्रियंका चोपड़ा जोनास की हॉलीवुड फिल्म, लव अगेन 2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी हैं, यह फिल्म मीरा (प्रियंका चोपड़ा) नाम की एक दुखी महिला की कहानी है, जिसे एक दुर्घटना के कारण एक विशेष संबंध मिलता है। इसमें चोपड़ा के पति, गायक निक जोनास का भी कैमियो है।
Haddi: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी 7 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन अक्षत अजय श्रम ने किया है। फिल्म में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्धकी लीड रोल में है। संजय साह और राधिका नंदा फिल्म के निर्माता हैं। 'हद्दी' एक ट्रांसजेंडर महिला की बदले की कहानी है।
Bambai Meri Jaan: क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'बंबई मेरी जान' 14 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसे बॉलीवुड के एक्टर फरहान अख्तर ने निर्मित किया है। इस क्राइम ड्रामा में के के मेनन और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिक्शनल क्राइम सीरीज एक पिता और बेटे की एक दिलचस्प कहानी है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये सीरीज अच्छाई वर्सेज बुराई को दिखाती है।
Jaane Jaan: करीना कपूर खान सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर जाने जान के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की किताब 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का रूपांतरण है। इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी हैं। जाने जान एक किताब की कहानी पर आधारित है।
Updated on:
01 Sept 2023 04:43 pm
Published on:
01 Sept 2023 04:42 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
