
सीमा हैदर और सचिन मीणा
Seema Haider And Sachin Meena: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। जब से वो भारत आईं हैं तब से वो सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं। इसी बीच सीमा और सचिन का रोमांसवाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। जो उनको फॉलो करते हैं और उनके नए वीडियो का इंतजार करते हैं।
वीडियो में सीमा और सचिन एक दूसरे के काफी करीब हैं और प्यार भरी बातें कर रहे हैं। सीमा का ये 22 सकेंड वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर अबतक 6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं लाइक की बात करें तो 96 हजार के करीब लाइक आएं हैं और 4 हजार लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है।
वीडियो में सीमा सचिन से कह रही हैं कि हां मैं सचिन की दीवानी हूं, अपने पति देव की दीवानी हूं। इसपर सचिन जवाब देते हुए कहा कि मैं भी तो सीमा का दीवाना हूं। फिर सीमा कहती हैं कि मैं ज्यादा दीवानी हूं। और सचिन से पूछती हैं क्यों मैं ज्यादा हूं न? इसके बाद सीमा सचिन के गाल को सहलाती हैं। इस बीच दोनों का रोमांस काफी देखने को मिला।
Updated on:
20 Nov 2023 02:37 pm
Published on:
20 Nov 2023 02:36 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
