11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेफाली अकेली नहीं थीं… बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने भी दुनिया को कहा अलविदा

Bigg Boss Contestants: सिर्फ शेफाली अकेली नहीं है बिग बॉस के कई अन्य कंटेस्टेंट्स की अचानक मौतों ने सबको चौंका दिया है...देखें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 30 Jun 2025, 4:21 PM IST

शेफाली जरीवाला

27 जून को शेफाली जरीवाला की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई, जिससे परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री हैरान हो गई। लोग अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे है। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट अब इस दुनिया में नहीं रहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला, जो बिग बॉस 13 के विनर थे, ने 2020 में अचानक इस दुनिया को अलविदा कहा। उनकी मौत का कारण भी हार्ट अटैक बताया गया।

स्वामी ओम

स्वामी ओम बिग बॉस 10 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। उनकी मौत 2021 में कोविड से हुई।

सोनाली फोगाट

बीजेपी नेता और मॉडल सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में उनकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हुई, और उनके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा।

प्रत्यूषा बनर्जी

प्रत्यूषा बनर्जी, जिन्होंने आनंदी बनकर घर-घर में पहचान बनाई, बिग बॉस 10 का हिस्सा थीं। मात्र 24 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो पाया, लेकिन आरोप उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर लगा था।

जयश्री रमैया,

पॉपुलर एक्ट्रेस जयश्री रमैया, जो बिग बॉस कन्नड़ के सीजन 3 का हिस्सा थीं, ने 2020 में सुसाइड कर लिया।रिपोर्ट्स कहती हैं कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं।