नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजारिया ने 'स्क्विड गेम 3' की रिलीज डेट अनाउंस की है। उन्होंने बताया है कि ली जंग जे स्टारर ये शो 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। बजारिया ने आगे लिखा, “700 मिलियन से ज़्यादा लोगों के देखने के साथ, हम सिर्फ एक चीज नहीं हो सकते। हमें टीवी सीरीज और फिल्मों से लेकर गेम तक हर चीज का सबसे बेहतरीन वर्जन बनना होगा।”