26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stree 2 OTT Release: इंतजार खत्म, श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Stree 2 OTT Release: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होने को तैयार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 17 Aug 2024, 10:45 AM IST

Stree 2 OTT Release: श्रद्धा कपूर और राजुकमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की और कई रिकॉर्ड भी बनाए। अब 'स्त्री 2' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से जुड़ी खबर सामने आई है। आइए जानते हैं कि 'स्त्री 2' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज होगी।

'स्त्री 2' इस OTT पर होगी रिलीज (Stree 2 OTT Release Date)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'स्त्री 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। प्राइम वीडियो ने 'स्त्री 2' के OTT राइट्स खरीद लिए हैं। अब यह फिल्म 13-14 सितंबर के आसपास प्राइम वीडियो पर आ सकती है। हालांकि, अभी मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Starcast Fees: ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर नहीं राजकुमार राव मार ले गए बाजी, सैलरी में थोड़ी-सी पीछे रह गईं एक्ट्रेस

'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Stree 2 Box Ofiice Collection Day 2)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 51.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 30 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। कुल मिलाकर 'स्त्री 2' का अब तक का कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपए हुए है।