9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GOAT OTT Release: 28 दिन बाद ही ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार है थलपति विजय की फिल्म, हिंदी में यहां होगी स्ट्रीम

GOAT OTT Release: थलापति विजय की फिल्म GOAT के ओटीटी रिलीज का इंतजार अब खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Oct 01, 2024

goat release date

GOAT ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

GOAT OTT Release Date: साउथ के फेमस एक्टर थलापति विजय की फिल्म 'GOAT' यानी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। थलापति विजय की यह फिल्म 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वह अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आइए लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म? (GOAT OTT Release Date)

थलापति विजय की 'GOAT' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इसे आप 3 अक्टूबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर घर पर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने दी है।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर ने अब खुद बता ही दी अपनी सच्चाई, बोलीं- अभी तो बस शुरुआत…

बॉक्स ऑफिस पर 'GOAT' ने की थी करोड़ों की कमाई (GOAT BO Collection)

वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनी थलापति विजय की 'GOAT' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 420 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था। यह विजय और वेंकट के बीच पहला सहयोग है।

यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर से हैं पीड़ित, मुस्लिम होकर हिंदू को कर रहीं डेट, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस