स्मृति ईरानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया इस वापसी का कारण बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये सीजन एक लिमिटेड सीरीज है और उन्हें उदय शंकर और एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। जिसे वे मिस नहीं करना चाहती थीं। इसके साथ ही स्मृति ने बताया कि एकता कपूर की क्रिएटिव सोच और उनका अनुभव हमेशा उन्हें प्रेरित करता है, और वे देखना चाहती थीं कि आज के नए विषयों और विचारों को एकता किस नजरिए से पर्दे पर पेश करती हैं।