
Vada Pav Girl Viral Video
Vada Pav Girl Video: वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। लॉरी पार्क न करने देना, लोगों से नोंक-झोंक करना समेत कई विवादों ने उन्हें घेर रखा है।
खुद को गरीब बताने वाली चंद्रिका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बेहद लग्जरी गाड़ी मस्टैंग से उतरती दिखाई दे रही हैं। चंद्रिका इस शानदार कार से बाहर निकलती हुई दिखाई देती हैं और नया फोन लेने के लिए एक स्टोर में जाती है। जहां वो एक आईफोन 15 प्रो के साथ एक ऐप्पल वॉच और एयरपॉड्स खरीदते हुए दिखाई देती हैं।
वायरल हो रहे 50 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स की आवाज सुनाई देती है जो कह रहा है, “भाई मेरे सामने खड़ी हुई है मस्टैंग और मस्टैंग के आस-पास इतने सारे लोगों ने भीड़ लगा रखी है। तो जानते हैं… इतनी भीड़ क्यों लगा रखी है आपने।”
देखिए वायरल हो रहा ये वीडियो:
Updated on:
09 May 2024 03:36 pm
Published on:
09 May 2024 03:01 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
