
Aditya Roy Kapur and Sara Ali Khan
आदित्य रॉय कपूर का नाम अब अनन्या पांडे के बाद उनकी दोस्त के साथ चर्चा में है। डायरेक्टर अनुराग बसु के बर्थडे के एक वीडियो में दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। इसके बाद से ही दोनों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बसु ने हाल में ही अपना जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। इस बीच सबका ध्यान आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने अपनी ओर खींचा। पार्टी के एक वीडियो में दोनों को एक साथ देखा जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सारा और आदित्य भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के सामने आते ही इन दोनों को लेकर इंडस्ट्री में खूब चर्चा हो रही है।
आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान अनुराग बसु की अपकमिंग मूवी 'मेट्रो… इन दिनों' में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में फैंस ढेरों कयास लगा रहे हैं। लोगों ने इन्हें एक साथ देखकर कहा कि दोनों फिल्म के लिए साथ हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वो रिलेशनशिप में हैं।
यह भी पढ़ें: Bollywood News in Hindi
आपको बता दें कि 'मेट्रो… इन दिनों' इसी साल 13 सितंबर को रिलीज होगी। मूवी अनुराग बसु की 2007 की मूवी 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है। मूवी में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे स्टार्स के नजर आ सकते हैं।
Published on:
09 May 2024 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
