
नए साल पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की फुल डोज
Movies And Web Series Release On OTT In 2024: साल 2023 सिनेमा लवर्स के लिए काफी मजेदार रहा। इसमें कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। साल 2024 में कई हिंदी सिनेमा OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जिसमें ‘एनिमल, 'मिर्जापुर 3', ‘सैम ‘बहादूर, ‘12वीं फेल’, ‘फर्जी 2’, जैसी जबरदस्त फिल्मों और वेब सीरीजों के नाम शामिल है। यहां उनकी लिस्ट देखें।
Tiger 3 Release On OTT In 2024: 'टाइगर 3' में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं और इमरान हाशमी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रेवती, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर नए साल 2024 के आसपास प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Sam Bahadur Release On OTT In 2024: फिल्म 'सैम बहादुर' जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म दिखाती है कि उनके करियर ने भारत की भू-राजनीतिक सीमाओं को कैसे आकार दिया। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 26 जनवरी 2024 को जी5 पर रिलीज होगी।
Animal Release On OTT In 2024: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। इस फिल्म की कहानी बाप-बेटे के अटूट प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर 26 जनवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Amar Singh Chamkila Release On OTT In 2024: 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं और यह 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है और इसे मोहित चौधरी, सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी, सारेगामा और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है। यह फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकिला के जीवन पर आधारित है।
Mirzapur Season 3 Release On OTT In 2024: पंकज त्रिपाठी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ भी अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर दस्तक देने वाली है। इस वेब सीरीज को पहली बार साल 2018 में स्ट्रीम किया गया था। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, विक्रांत मैसी और हर्षिता गौर जैसे स्टार्स नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मिर्जापुर 3' जून 2023 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
Panchayat Season 3 Release On OTT In 2024: मच अवेटेड की लिस्ट में 'पंचायत 3' का भी नाम है। फिलहाल तीसरे पार्ट की शूटिंग चल रही है। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा डायरेक्ट की गई वेब सीरीज 'पंचायत' के पहले दोनों सीजन और उनकी कहानी को काफी पसंद किया गया। सचिव जी से लेकर बिनोद और बकासुर जैसे किरदार खूब पसंद किए गए। 'पंचायत 3' में नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, सान्विका और फैजल मलिक जैसे कलाकार नजर आएंगे। अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर यह दस्तक देने वाली है। हालांकि, अभी तक इसी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।
Farzi Season 2 Release On OTT In 2024: शाहिद कपूर की हिट सीरीज फर्जी का भी सीक्वल अगले साल ओटीटी पर रिलीज हो रहा है। इसे अमेजन प्राइम पर ही स्ट्रीम किया जाएगा। शाहिद कपूर ने इस सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है और उनका ये डेब्यू सफल भी रहा। अमेजन प्राइम पर रिलीज हुए इस सीरीज को ऑडियंस काफी पसंद की। ‘फर्जी’ की कहानी नकली नोट के कारोबार के इर्द गिर्द घूमती है। मेकर्स जल्द ही इसके डेट को अनाउंस करेंगे।
12th Fail Release On OTT In 2024: फिल्म '12वीं फेल' की कहानी जितनी दमदार है, बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई भी हुई है। इस फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शैक्षणिक यात्रा फिर से शुरू करने और दुनिया की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षा यूपीएससी का प्रयास करने का फैसला करता है। यह अनुराग पाठक के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और इसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना हैं। यह फिल्म कथित तौर पर जनवरी 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
Published on:
23 Dec 2023 12:44 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
