
पाकिस्तान में एक डॉक्टर ने गलत सीरिंज लगाकर 90 लोगों को एचआईवी पॉजिटिव बनाया
लाहौर। पाकिस्तान में एक डॉक्टर की लापरवाही के कारण 90 लोग एचआईवी के शिकार हो गए हैं। डॉक्टर पर आरोप है कि प्रदूषित सीरिंज से इंजेक्शन लगाने के कारण 65 बच्चे समेत कुल 90 लोगों एचआईवी पॉजिटिव बना दिया। इसकी पुष्टि यहां के सरकारी अधिकारी ने भी की है। जांच टीम ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
डॉक्टर के एचआईवी पॉजिटिव होने की आशंका
पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर भी एचआईवी पॉजिटिव हो सकता है। बीते साल प्रशासन को शहर के बाहरी हिस्से के 18 बच्चों के एचाईवी पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद व्यापक स्तर पर जांच हुई और डॉक्टर की करतूत सामने आई है। जिला स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार अब तक 90 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। इनमें से 65 तो सिर्फ बच्चे ही हैं। यहां के प्रशासन का कहना है कि अभी तक की जांच मेें पता चला है कि प्रदूषित सीरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाया है, इसके कारण ही इतने लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के माता-पिता की भी जांच की है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। इस घटना से मचे हड़कंप के बाद क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। यहां पर एड्स को लेकर जानकारियां दी जा रहीं हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
04 May 2019 10:50 am
Published on:
04 May 2019 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
