मारे गए सभी पांच आतंकियों की पहचान सद्दाम हुसैन पद्देर, बिलाल अहमद मोहन्द, आदिल अहमद मलिक, तौसीद अहमद शेख और कश्मीर यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी शोधार्थी मोहम्मद रफी भट के रूप में हुई है। शोपियां क्षेत्र के हेफ का रहने वाला पद्देर सितंबर 2014 से सक्रिय था, जबकि मलिक साल 2014 और शेख साल 2013 से सक्रिय था। इसके अलावा मोहन्द साल 2016 से सक्रिय था, जबकि रफी पिछले शुक्रवार को ही आतंकी संगठन से जुड़ा था।