वहीं, भारत ने पाक की इस हरकत पर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कि भारतीय राजनयिकों की टीम सिख यात्रियों से वाघा रेलवे स्टेशन पर 12 अप्रैल को पहुंचने के बाद भी नहीं मिल सकी। 14 अप्रैल को भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के साथ पाक में मौजूद भारतीय राजनयिकों की बैठक रखी गई थी, लेकिन यहां भी पाकिस्तान ने आपस में लोगों को नहीं मिलने दिया। गौरतलब है कि गोपाल सिंह ने हाल ही में वैसाखी के दिन पाकिस्तानी अफसरों के निर्देश पर भारतीय अफसरों को पंजा साहिब गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया था।