2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Imran Khan ने नवाज को ‘सियार’ कहा, पाक सेना में ‘विद्रोह’ भड़काने का आरोप लगाया

Imran khna ighlights 70 वर्षीय नेता और पाक के पूर्व पीएम ने बीते माह इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। पीएम खान ने इस बात से भी इनकार किया कि सेना ने उन्हें 2018 में चुनाव जीतने में मदद की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 Nov 2020, 5:37 PM IST

imran khan

लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नवाज को 'सियार' बताते हुए कहा कि वह देश की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाकर सेना में 'विद्रोह' को बढ़ावा दे रहे हैं। सेना के साथ-साथ आईएसआई नेतृत्व में बदलाव का आह्वान कर रहे हैं।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, भारत ने जताई गंभीर चिंता

भ्रष्टाचार के आरोप में शीर्ष कोर्ट द्वारा 2017 में सत्ता से बेदखल किए गए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 70 वर्षीय नेता शरीफ ने बीते माह इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पहली बार सीधे तौर पर सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद का नाम लेकर कहा था कि दोनों ने इमरान खान को चुनाव में मदद की थी।

शरीफ ने यह टिप्पणी 16 अक्टूबर को खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार को हटाने के लिए गठित पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के बैनर तले कही थी। इस दौरान कई विपक्षी दल भी उनके साथ थे।

विद्रोह भड़काने की कोशिश कर रहे थे।

प्रधानमंत्री खान ने कहा कि शरीफ लंदन में 'सियार की तरह' बैठे हैं और सेना को निशाना बना रहे हैं। खान ने खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के मिंगोरा में एक सभा को संबोधित कर कहा,पूर्व प्रधानमंत्री 'राजनीति में शामिल होने और सेना और आईएसआई प्रमुखों को बदलने का आह्वान कर पाकिस्तान सेना में विद्रोह भड़काने की कोशिश कर रहे थे।

शक्तिशाली सेना, जिसने अपने 70 से अधिक वर्षों के अस्तित्व के आधे से अधिक समय तक पाकिस्तान पर शासन किया है। सेना ने देश की राजनीति में दखल से इनकार किया है। पीएम खान ने इस बात से भी इनकार किया कि सेना ने उन्हें 2018 में चुनाव जीतने में मदद की।