श्रीनगर। आतंकवाद और आतंकियों के आश्रयदाता के रूप में पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुके पाकिस्तान के नापाक इरादे एक बार फिर सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर तोड़ दिया। कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर अरनिया सेक्टर में पाक सेना की ओर से गोलीबारी जारी है। पाक सेना की ओर से सोमवार को अरनिया पुलिस स्टेशन पर मोर्टार दागा गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बता दें कि पाक सेना की ओर से जब यह हमला किया गया, उस समय थाने में पुलिस अधीक्षक भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।