
asia Bibi's brother-in-law Yunus was strangled to death
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अपराध और अत्याचार का सिलसिला धमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर इमरान सरकार की पोल एक बार फिर से खुल गई है।
ताजा मामला में ईश निंदा के आरोप में पाकिस्तान कोर्ट द्वारा दोषी ठहराई गई ईसाई महिला आसिया बीबी के देवर की हत्या का मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत के शेखपुरा शहर में सोमवार को आसिया के देवर युनूस की हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि युनूस 24 मई को अपने खेत पर गया था, लेकिन फिर वह रात को घर नहीं लौटा। सुबह जब उसकी तलाश की गई तो खेत में उसका शव पड़ा मिला। युसूफ की गला रेतकर हत्या की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि आपसी दुश्मनी के कारण युनूस की हत्या की गई है।
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब आसिया बीबी से जुड़े किसी व्यक्ति की हत्या की गई है। इससे पहले 2011 में ईश निंदा के मामले में आसिया बीबी को माफी दिए जाने की मांग करने वाले पंजाब के प्रभावशाली गवर्नर सलमान तासीर की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा तासीर की हत्या के एक महीने बाद ही ईश निंदा के कानून के खिलाफ आवाज उठाने वाले धार्मिक अल्पसंख्यक मंत्री शहबाज भट्टी की इस्लामाबाद में हत्या कर दी गई थी। भट्टी एक ईसाई थे।
आसिया को सुनाई गई थी मौत की सजा
आपको बता दें कि 2009 में आसिया बीबी पर ईश निंदा का आरोप लगा था, इसके बाद 2010 में पाकिस्तान की एक अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि साल 2018 में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।
अक्टूबर 2018 के बाद से आसिया बीबी निर्वासित जीवन व्यतीत कर रही हैं। माना जाता है कि आसिया कनाडा में किसी अज्ञात स्थान पर रहती हैं। आसिया के जीवन पर एक किताब एनफिन लिबरे (आखिरकार आजादी मिली) आई है जिसमें उन्होंने आपबीती बताई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आसिया मुस्लिम महिलाओं के साथ बगीचों में फालसा इकट्ठा कर रही थीं। इस दौरान किसी महिला ने आसिया को कुएं से पानी लाने को कहा.. इसी में से उसने भी थोड़ा पानी लिया। इस पर मुस्लिम महिलाएं नाराज हो गई थीं। पांच दिन बाद आसिया के घर में जबरन पुलिस पहुंची और उस पर ईशनिंदा के आरोप में मुकदमा चला।
Published on:
26 May 2020 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
