30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानः बस-ट्रक में भीषण टक्कर से 30 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 19 Jul 2021, 8:22 PM IST

Pakistan Road Accident.png

Pakistan: Bus-Truck Collision In Punjab, 30 killed And Over 40 Injured

लाहौर। पाकिस्तान से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही 18 लोगों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मृतकों में सबसे अधिक श्रमिक हैं, जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :- Pakistan: खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में नहर में गिरा वाहन, 20 लोगों की मौत

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बस सियासकोट से राजनपुर जा रही थी, तभी डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाईपास के पास सिंधु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार अधिकतर लोग मजदूर थे, जो ईद मनाने के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे।

सीएम और गृह मंत्री ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार और गृह मंत्री शेख रशीद ने इस दुखद घटना पर संवेदना जताई है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान में एक तिपहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ( Khyber Pakhtunkhwa Province ) के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ था।

यह भी पढ़ें :- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरा में भिड़ंत, दोस्तों के साथ लौट रहे नायब तहसीलदार सहित तीन की मौत, एक घायल

वहीं इससे पहले मार्च में पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में एक बड़ी घटना घटी थी। पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में एक यात्री बस के एक नाले में गिर जाने से 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।