30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरा में भिड़ंत, दोस्तों के साथ लौट रहे नायब तहसीलदार सहित तीन की मौत, एक घायल

Road accident in Kawardha: नेशनल हाईवे 30 कवर्धा में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में नायब तहसीलदार और उनके दो दोस्तों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 17 Jul 2021, 12:05 PM IST

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरा में भिड़ंत, दोस्तों के साथ लौट रहे नायब तहसीलदार सहित तीन की मौत, एक घायल

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरा में भिड़ंत, दोस्तों के साथ लौट रहे नायब तहसीलदार सहित तीन की मौत, एक घायल

कवर्धा. नेशनल हाईवे 30 कवर्धा में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में नायब तहसीलदार और उनके दो दोस्तों की मौत हो गई। दुर्घटना रायपुर जबलपुर मार्ग, चिल्फी से 6 किमी आगे ग्राम पगवाहि के पास की है। ट्रक आरजे 11 जीबी 2212 और शासकीय वाहन बोलेरो सीजी 02 जी 6666 की आपस में जोरदार भिड़ंत हुई। इसमे बोलेरो सवार दो लोगों की घटना स्थल में मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई।

एक घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नायब तहसीलदार सतीश कृशान बोड़ला में पदस्थ थे। वे अपने दो दोस्तों के साथ सुबह घूमने के लिए धवाईपानी गए थे। वापस आते वक्त बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। दुर्घटना में आबकारी विभाग का वाहन चालक चंदन घायल है। करीब एक घंटे तक शव वाहन में ही फंसा रहा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

Read More: मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को ठोका, एक की मौत, तीन घायल, ईएमटी की सूझबूझ से बची जिंदगी ....

ट्रक चालक गिरफ्तार
चिल्फी थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि राहगीरों की सूचना के बाद चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृृतक नायब तहसीलदार कहां के रहने वाले थे अभी इसकी शिनाख्त की जा रही है। मृतकों के शव को मरच्यूरी में रखा गया है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायल वाहन चालक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।