बता दें कि डॉ. शकील ने ओसामा का पता लगाने के लिए एबटाबाद एरिया में झूठा टीकाकरण अभियान चलाया था। उनकी सूचना पर ही अमरीकी मरीन कमांडो ने 2 मई, 2011 को एबटाबाद में लादेन के गुप्त ठिकाने पर कार्रवाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। 2011 के आखिर में डॉ अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया था और 2012 में 33 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अब कयास लगाया जा रहा है कि डॉक्टर शकील जेल से रिहा होने के बाद अमरीका में शिफ्ट हो सकते हैं।