
Pakistan: Explosion in rally organized in support of Palestine, 8 dead and 14 others injured
इस्लामाबाद। फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान में एक बड़ा धमाका किया गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के चमन इलाके में शुक्रवार को फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली निकाली गई थी। जब यह रैली शाम को एक मस्जिद के पास पहुंची तभी जोरदार धमाका हुआ।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धमाका एक रैली के दौरान हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेशानुसार फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली गई थी। वरिष्ठ स्थानीय पुलिस अधिकारी अहमद मोहिउद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया है कि विस्फोटकों को रैली में भाग ले रहे एक धार्मिक नेता के वाहन के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। फिलहाल, किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मीडिया में घटनास्थल की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टूटे शीशे, मलबा और खून के धब्बे साफ-साफ देखे जा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी तारिक मेंगल ने बताया कि यह विस्फोटक उपकरण रैली में मौजूद लोगों के तितर-बितर होते ही ब्लास्ट हो गया।
इस्लामी संगठन ने किया था रैली का आयोजन
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों फिलिस्तीन के समर्थन में शुक्रवार को रैलियों के आयोजन करने को कहा था। इसके अनुसार ही बलूचिस्तान के चमन में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम ने एक रैली का आयोजन किया था।
‘समा न्यूज’ के मुताबिक, फिलिस्तीन के समर्थन में आयोजित इस रैली में काफी लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान जब एक मस्जिद के पास रैली पहुंची तब एक तेज धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अब तक 6 लोगों के मारे जाने की ही पुष्टि की है।
हमास-इजरायल के बीच संघर्ष
आपको बता दें कि गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान में हजारों लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में रैलियां निकाली। ये रैलियां जुमे की नमाज के बाद निकाली गईं। जुमे की नमाज का दिन होने की वजह से मस्जिदों में काफी भीड़ होती है।
प्रदर्शनकारी ‘Free Palestine’ के बोर्ड साथ नजर आए और भीड़ ने राजधानी इस्लामाबाद को पड़ोसी शहर रावलपिंडी से जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क को ब्लॉक कर दिया। बता दें कि कुछ सप्ताह पहले क्वेटा में एक लग्जरी होटल में आत्मघाती बम धमाका हुआ था। इस होटल में चीनी राजदूत की मेजबानी की जा रही थी।
Updated on:
21 May 2021 10:24 pm
Published on:
21 May 2021 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
