
Pakistan: Ruckus On Pakistani Model Mahwish Hayat Advertisement of Biscuit, Ministers Won't Tolerate Pornography
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ( Pakistan ) में धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ कैसे व्यवहार किया जाता है ये किसी से छुपा नहीं है। वहां पर महिलाओं की आजादी और उनके हक के लिए आवाज उठाना नामुमकिन जैसा है। आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार और अपराध की कई खबरें सामने आती रहती है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान ( PM Imran Khan ) की पोल पट्टी खुल जाती है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसको लेकर पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा है। दरअसल, पाकिस्तान में बिस्कुट के एक विज्ञापन ( Ruckus On Biscuit Advertisement ) को लेकर हंगामा मचा है। हाल ही 1.37 मिनट का एक वीडियो विज्ञापन रिलीज हुआ, जिसको लेकर पूरे पाकिस्तान में बहस का मुद्दा बन गया। आम लोगों से लेकर बुद्धिजीवियों तक दो धड़ों में बट गए और पक्ष-विपक्ष में अपनी-अपनी दलीलें दे रहे हैं।
बिस्कुट के इस विज्ञापन में मॉडल महविश हयात ( Pakistani Model Mahwish Hayat ) पारंपरिक कपड़ों में डांस करते हुए नजर आ रही हैं और इसे देश का बिस्कुट बता रही हैं। विरोध करने वाले लोग विज्ञापन को अश्लील बताते हुए महविश के डांस को मुजरा बता रहे हैं।
विज्ञापन को गलत बता रहे लोग देशभर में इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और बैन करने की मांग कर रहे हैं। लोग इमरान सरकार से कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ विज्ञापन का समर्थन करने वाले लोग इसे महिलाओं की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं होने की बात कह रहे हैं।
इमरान सरकार के मंत्रियों ने बताया अश्लील
विज्ञापन को लेकर लगातार विरोध की आवाजें बढ़ती जा रही है। लोग सड़कों पर उतर आएं हैं। ऐसे में विरोध की भड़कती आग को देखते हुए इमरान सरकार के मंत्री भी समर्थन में आ गए हैं और विज्ञापन का अश्लील बता रहे हैं।
इमरान खान के मंत्रियों ने कहा है कि यह विज्ञापन गैरवाजिब है और तत्काल प्रभाव से इसपर रोक लगनी चाहिए। विरोध कर रहे लोगों ने पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। भारी विरोध को देखते हुए पेमरा ने कहा है कि विज्ञापन के कंटेंट पर विचार किया जाएगा।
इधर, इस विज्ञापन का समर्थन करने वाली एक महिला ने कहा है कि विरोध करने वाले हमारे समाज के ऐसे लोगों को हंसती, मुस्कुराती, गाती-झूमती महिलाओं से खासी दुश्मनी है। इस समाज को महिलाएं सिर्फ सहमी, खौफजदा और रोती हुई पसंद हैं इसलिए जब यह सब टीवी पर दिखाया जाता है तब इन्हें कोई आपत्ति नहीं होती है।
Updated on:
10 Oct 2020 06:48 pm
Published on:
10 Oct 2020 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
